कानपुर, अगस्त 19 -- सीपीडब्ल्यूडी के रिटायर्ड कर्मचारी को 14 दिन तक डिजिटल अरेस्ट रख 1.83 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। खुद को मुंबई का आईपीएस अधिकारी बताकर साइबर ठग ने मनी लॉन्ड्रिंग में नाम आने पर आजीवन कारावास का डर दिखाया।

शिकायत की प्रक्रिया साथ ही कहा कि आपके बैंक खातों की जांच करनी पड़ेगी। इसके बाद आरोपितों ने उन्हें डिजिटल अरेस्ट कर लिया। जांच रोकने के नाम पर अलग-अलग बैंक खातों में रुपये ट्रांसफर करवा लिए। पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर सेल में की। कल्याणपुर के सत्यम विहार निवासी सुभाष चंद्र सीपीडब्लूडी से रिटायर्ड कर्मचारी हैं।

फोन कॉल की शुरुआत उन्होंने बताया कि 13 जुलाई को उनके पास एक कॉल आई। सामने वाले ने खुद को बैंक कर्मचारी बताते हुए कहा कि आपके नाम से क्रेडिट कार्ड लेकर एक लाख रुपये की खरीददारी की गई है। उन्ह...