प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 28 -- प्रतापगढ़। एआरटीओ कार्यालय में प्रवर्तन पर्यवेक्षक के पद पर रहे भूपेन्द्र सिंह कार्यकाल पूरा कर शनिवार को सेवानिवृत्त हो गए। साथी कर्मचारियों ने एआरटीओ कार्यालय में समारोह का आयोजन किया। रिटायर कर्मचारी को एआरटीओ डॉ. दिलीप कुमार गुप्ता ने पुष्पगुच्छ और पेंशन के अभिलेख देकर समारोह की शुरुआत की। इसके बाद साथी कर्मचारियों ने बारी-बारी से भूपेन्द्र सिंह को माला पहनाई और उपहार भेंटकर विदाई दी। समारोह में कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक प्रदीप तिवारी, अंजनी पांडेय, आनंद सिंह सहित एआरटीओ कार्यालय के सभी कर्मचारी शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...