बिल्ल्होर, दिसम्बर 26 -- बिल्हौर,संवाददाता। श्री वनखंडेश्वर मंदिर के 26वें वार्षिक समारोह के शुभ अवसर पर काशी विश्वनाथ धाम से आईं कथावाचक पूज्या सुश्री देवी अराधना के श्रीमुख से श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण भक्तों को कराया जा रहा है। गुरूवार की कथा में भगवान के विविध रूपों की कथा सुनाई गई। रिटायर शिक्षक लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी ने कथावाचक को भगवान श्रीराम की प्रतिमा भेंट की। इस दौरान सुरेश गुप्ता, रामू कटियार, अजीत सिंह, सुमित गुप्ता, आदर्श त्रिपाठी आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...