इटावा औरैया, मार्च 29 -- लवेदी थाना क्षेत्र में महिला के साथ हुई चेन स्नेचिंग की घटना में 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है। देर शाम एसएसपी बृजेश कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए। ग्राम दाउदपुर निवासी सेवानिवृत्त प्राविधिक शिक्षक विनोद कुमार तिवारी शनिवार को अपनी पत्नी कमला तिवारी के साथ लखना नया नहर पुल से सब्जी लेकर लौट रहे थे। जैसे ही वे लखना-चकरनगर मार्ग पर लालपुल के पास पहुंचे, तभी दो बाइक सवार बदमाशों ने चलती बाइक से कमला तिवारी के गले से करीब दो तोले की सोने की चेन झपट ली और बम्बा की पटरी से फरार हो गए। दंपति ने कुछ दूरी तक बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन वे हाथ नहीं आए। घटना के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। एसओजी की टी...