कानपुर, दिसम्बर 4 -- कानपुर, संवाददाता। बजरिया में रिटायर शिक्षक की पत्नी की हत्या के बाद लूटपाट के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपित मुकेश वर्मा को पुलिस ने जेल भेजा। आरोपित ने घटना में लूटा गया सोना बिकवाया था। पुलिस इस मामले में पांच आरोपितों को पहले ही जेल भेज चुकी है। रामबाग निवासी रिटायर शिक्षक सुनील कृष्ण मिश्रा की 71 वर्षीय पत्नी प्रेमलता पैरालिसिस से ग्रसित थीं। बीती नौ जुलाई को सुनील घर से बाहर गए थे। इस दौरान पड़ोसी नितिन त्रिपाठी उर्फ पंडित ने साथियों के साथ मिलकर प्रेमलता की हत्या की। साथ ही घर में रखी नकदी व जेवरात लूट कर ले गए। जिसके बाद पुलिस ने हत्यारोपित नितिन त्रिपाठी उसके साथी शारिक अमीन, शहनवाज और लूट का सोना खरीदने वाले महाराष्ट्र के सर्राफ बालाजी शिवाजी पवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। बजरिया थाना ...