बक्सर, मई 30 -- युवा के लिए ---- नावानगर, एक संवाददाता। प्रखंड के मध्य विद्यालय गिरधर बरांव के दो वरीय शिक्षकों के एक साथ रिटायर होने पर शनिवार को विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्रधानाध्यापक शिवचंद्र प्रसाद व संचालन प्राथमिक विद्यालय कुकुरभुंका के शिक्षक रविंद्र कुमार ने किया। समारोह में रिटायर हुए शिक्षक सुरेन्द्र कुमार सिंह व बीरेंद्र कुमार पांडेय को स्कूल प्रबंधन की ओर से अंग वस्त्र, फूल-माला व श्रीमद्भागवत गीता सहित अन्य उपहार भेंटकर सम्मानित किया गया। इस दौरान मौजूद लोगों ने दोनों शिक्षकों द्वारा सेवाकाल के दौरान दायित्वों के सफल निर्वहन की सराहना की गई। कार्यक्रम में उपस्थित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी श्याम बिहारी प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा कि दोनों रिटायर शिक्षकों ने अपने कार्यकाल में विद्यालय में अनुशासन के स...