कानपुर, अगस्त 3 -- कानपुर। शिक्षक विधायक राज बहादुर सिंह चंदेल ने सेवानिवृत शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा के लाभ का मुद्दा सदन में उठाया। उन्होंने सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं कार्यरत शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को भी कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ दिए जाने का मुद्दा काम रोको प्रस्ताव के तहत विधान परिषद में उठाया। उन्होंने सदन की कार्यवाही रोककर सरकार से इस विषय पर चर्चा कराने की मांग की। यह जानकारी उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ चन्देल गुट के प्रदेश मंत्री डॉ. सत्येन्द्र कुमार शुक्ल ने दी । यह भी पढ़ें- विधान परिषद- सेवानिवृत शिक्षकों को कैशलेस इलाज पर विचार करेगी सरकार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...