वाराणसी, मार्च 19 -- वाराणसी, संवाद। कैंट क्षेत्र के चुप्पेपुर मोहल्ले में बुधवार रात चोरों ने रिटायर बैंककर्मी इंदु प्रकाश सिंह के बंद मकान में कीमती सामान और नगदी चुरा लिए। इस दौरान किरायेदार के कमरे में भी चोरी की गई। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। पीड़ित के भाई अर्दली बाजार निवासी सहस्रांशु सिंह ने बताया कि बुधवार रात करीब 2.18 बजे चोर ऑटो से मौके पर पहुंचे। चोरी करने के बाद वे सवा तीन बजे फरार हो गए। सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात कैद हो गई। बताया कि उनके भाई इंदु प्रकाश सिंह सात मार्च को अपने बेटे के पास गुवाहाटी गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...