हजारीबाग, अप्रैल 3 -- हजारीबाग नगर प्रतिनिधि। पूर्व सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट एसोसिएशन रिटायर बीएसएफ जवान हेड कॉन्स्टेबल छत्रधारी राणा का स्वागत शुक्रवार को करियातपुर में किया गया। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी ललिता देवी, बीएसएफ में सेवारत पुत्र सुरेन्द्र कुमार राणा एवं पुत्र उपेंद्र कुमार राणा इस समारोह को देख भावुक हो गए। मौके पर केंद्रीय अध्यक्ष अरविंद ओझा ने कहा, जीवन क्षणभंगुर है, लेकिन देश के लिए किया गया कार्य सदैव अमर रहता है। मौके पर समाजसेवी बटेश्वर मेहता ने कहा कि देश की सरहदों की रक्षा कर रहे सभी सैनिकों को नमन। उनके त्याग और सेवा से ही हम आज सुरक्षित हैं। समाजसेवी गौतम कुमार ने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद सम्मान के साथ घर लौटना गर्व का विषय है, यह हर सैनिक के समर्पण का प्रतीक है। कार्यक्रम में केंद्रीय अध्यक्ष अरविंद ओझा, उपकोष अध्यक्...