बलिया, मई 14 -- बलिया। बैरिया पुलिस ने बुधवार को चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। दुबहड़ थाना क्षेत्र के घोड़हरा नई बस्ती निवासी रिटायर फौजी श्रीराम सिंह ने पुलिस को बताया है कि बैरिया कस्बा में अर्द्धसैनिक कैंटीन का संचालन करता हूं। वहां पर लेनेदने का काम सम्भालने वाले एक व्यक्ति ने हिसाब में लाखों रुपये की गड़बड़ी कर दी। इसकी जानकारी होने पर जब उस पर दबाव बनाया गया तो कुछ पैसा वापस लौटा दिया। हालांकि शेष पैसा मांगने पर कर्मचारी के साथ ही उसके परिवार के लोग धमकी देने लगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...