उरई, फरवरी 15 -- माधौगढ़। रेंढ़र थाना क्षेत्र के पजौनियां में शनिवार रात जमीन की रंजिश में एक रिटायर्ड फौजी को गोली मार दी गई। पेट में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए, उन्हें झांसी रेफर किया गया है। बेटे ने भतीजे व उसके दोस्त पर गोली मारने का आरोप लगाया है पर अभी पुलिस को तहरीर नहीं दी गई जबकि पुलिस जांच पड़ताल कर हमलावरों की तलाश कर रही है। पजौनियां गांव के सेवानिवृत्त फौजी गोधन भदौरिया शनिवार रात फार्म हाउस से बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में उन्हें बड़े भाई के बेटे और गांव के दोस्त ने कुछ साथियों के साथ रोक लिया। आरोपियों ने पहले कहासुनी की और फिर तमंचे से फायर कर दिया। गोली फौजी के पेट में जा लगी, इससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। गोली मारने के बाद सभी फरार हो गए। घायल फौजी ने बेटे को फोन पर सूचना दी। गोली की आवाज सुन आसपास के लोग...