लखनऊ, फरवरी 13 -- लखनऊ। संवाददाता। पीजीआई थाना इलाके की वृंदावन योजना सेक्टर 6 सी में गुरुवार आधी रात एक रिटायर फौजी के घर अचानक आग लग गई। शॉर्ट सर्किट के चलते ग्राउंड फ्लोर भड़की आग ने देखते ही देखते घर के सामान को चपेट में ले लिया। घर धुएं से भर गया। दूसरी मंजिल पर सो रहे परिवार की नींद इलेक्ट्रानिक उपकरणों के फटने की आवाज से खुली। सेवानिवृत्त सैन्य कर्मी आरपी सिंह ने साहस का परिचय देते हुए कटआउट से बिजली सप्लाई बंद की और पड़ोसियों की मदद से आग पर काबू पाया। आग बुझाने के दौरान उनके हाथ की उंगलियां हल्की झुलस गई। लेकिन गनीमत यह रही कि किसी प्रकार का बड़ा हादसा टल गया। घर वालों ने इस घटना की सूचना पुलिस या फॉयरब्रिगेड को नहीं दी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.