रिटायर फौजी के घर चोरी का खुलासा, बेटे ने ही छिपाए थे 12 लाख के जेवर
फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 21 -- फर्रुखाबाद। जहानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सिरोंज में रिटायर फौजी के घर से लाखों रुपये के जेवर चोरी होने की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था । सूचना मिलने पर पुलिस और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची तथा जांच शुरू की। जांच के दौरान ऐसा खुलासा हुआ जिसने सभी को हैरान कर दिया। घर से चोरी हुए जेवर किसी बाहरी चोर ने नहीं बल्कि परिवार के ही एक सदस्य ने छिपाए थे। रिटायर फौजी शिवगोपाल के बड़े पुत्र प्रवीण ने 20 जून 2026 को डायल-112 पर सूचना दी थी कि परिवार के सभी सदस्य एक शादी समारोह में गए हुए थे। इसी दौरान अज्ञात चोर घर में घुस गए और करीब पांच लाख रुपये के जेवरात चोरी कर ले गए। सूचना पर थाना जहानगंज पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। साक्ष्य जुटाने के लिए फील्ड यूनिट को भी बुलाया गया।पुलिस न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.