रिटायर फार्मासिस्ट के बंद घर को चोरों ने खंगाला
बलिया, जून 27 -- बलिया, संवाददाता। रसड़ा नगर पालिका के आजाद नगर कालोनी में रिटायर फार्मासिस्ट के घर से चोर शुक्रवार की रात लाखों रुपये का सामान समेट ले गये। शनिवार की सुबह पड़ोसियों की सूचना पर पहुंचे रिटायर कर्मचारी ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।मूल रुप से रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के जाम निवासी शैलेश सिंह चीफ फर्मासिस्ट के पद से सेवानिवृत्त है। वह रसड़ा शहर के आजाद नगर कालोनी में मकान बनाकर रहतें हैं। कुछ दिनों पहले उनका परिवार मकान में ताला बंद कर वाराणसी चला गया। बताया जाता है कि इसी बीच मौका देखकर शनिवार की रात पहले मुख्य गेट का ताला तोड़कर घर के अंदर दाखिल हुए चोर चार कमरों का ताला चटखाकर उसमें मौजूद सोने-चांदी के गहने और अन्य कीमती सामान लेकर चले गये। शनिवार की सुबह आसपास के लोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.