प्रयागराज, अप्रैल 13 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। राजापुर में रिटायर प्रोफेसर के घर की बड़ी वारदात हुई। दीवार फांदकर घर में घुसे चोरों ने पांच लाख रुपये नकदी व लाखों रुपये मूल्य के जेवरात उड़ा दिया। जबकि, रिटायर प्रोफेसर मकान का ताला बंद कर सपरिवार गोरखपुर गए थे। जहां से घर लौटने पर चोरी की जानकारी हुई। कैंट पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने में जुटी है।आईईआरटी से प्रोफेसर मैनुद्दीन अंसारी वर्ष 2016 में सेवानिवृत्त हुए थे। उनका एक बेटा नाइजीरिया में इंजीनियर है, जबकि दूसरा बेटा इलेक्ट्रिक का काम करता है। प्रोफेसर मैनुद्दीन के अनुसार, दस अप्रैल को रिश्तेदार की घर शादी में शरीक होने गोरखपुर गए थे। सोमवार सुबह पड़ोसी से पता चला कि मकान के दरवाजे का ताला टूटा है। गोरखपुर से वापस लौटने पर देखा, तो कमरों के अंदर सामान बिखरा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.