आरा, जून 22 -- आरा। जिले के तरारी प्रखंड के भकुरा मध्य विद्यालय के रिटायर प्रभारी प्रधानाध्यापक वशिष्ठ नारायण तिवारी का निधन सोमवार को हो गया। वे 85 वर्ष के थे। वे भकुरा पंचायत के परसिया गांव निवासी भाजपा के जिला कार्यसमिति सदस्य देवेंद्र कुमार तिवारी उर्फ बमबम तिवारी के पिता थे। चार पुत्रों समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गये हैं। कुछ दिनों पूर्व आरा में उनके कूल्हे का ऑपरेशन हुआ था। ब्रेन ट्यूमर से भी पीड़ित थे। गांव पर ही उन्होंने अंतिम सांस ली। पूर्व सांसद मीना सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज समेत कई राजनेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है। यह भी पढ़ें- भरत तिवारी की मौत पर शोकसभा, निकाला गया कैंडल मार्च

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...