बलिया, जनवरी 28 -- रसड़ा। अमर शहीद भगतसिंह इंटर कॉलेज रसड़ा के रिटायर प्रधानाचार्य स्व. मो. बशीर अंसारी के पुत्र व मदरसा आलिया अरबिया रहमानिया रसड़ा के रिटायर प्रधानाचार्य अल्हाज हाफिज आसिम जफर का निधन (68) वर्ष की आयु में मंगलवार को मोहल्ला उत्तर पट्टी स्थित उनके आवास पर हो गया। वह कुछ दिनों से बीमार थे। उनके निधन पर नपा के पूर्व चेयरमैन वशिष्ठ नारायण सोनी, मान सिंह सेंगर, डॉ. एम तारिक, राजेश गुप्त, अबुल फजल, मौलाना अतीकुर्रहमान, मुफ्ती तुफैल अहमद, जुनेद अहमद आदि ने शोक जताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...