बलिया, फरवरी 28 -- बलिया। पुलिस महकमा में कार्यकाल पूरा करने के बाद सेवानिवृत्त हुए तीन जवानों को पुलिस लाइन के सभागार में शनिवार को विदायी दी गयी। एएसपी (दक्षिणी) कृपा शंकर ने फायर स्टेशन बांसडीह में तैनात रहे लीडिंग फायरमैन राजेश राय, पुलिस लाइन में तैनात एसआई विजय बहादुर यादव तथा यातायात पुलिस में तैनात एसआई सुरेश कुमार सिंह को प्रशस्ति पत्र, सूटकेस, घड़ी व अंगवस्त्र प्रदान किया। इस मौके पर प्रतिसार निरीक्षक राम बेलास आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...