मुजफ्फरपुर, मार्च 8 -- मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता नगर निगम कर्मचारी संघ के महामंत्री अशोक कुमार सिंह ने फरवरी माह की पेंशन जल्द देने की मांग की है। कहा कि आठ मार्च बीत जाने के बावजूद अब तक रिटायर कर्मियों को पेंशन या पारिवारिक पेंशन का भुगतान नहीं हुआ है। संघ ने होली के पहले जनवरी तक का बकाया पेंशन व पारिवारिक पेंशन भुगतान के लिए धन्यवाद देते हुए नगर आयुक्त से पिछले माह की राशि के भुगतान का अनुरोध किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...