धनबाद, फरवरी 12 -- बाघमारा, प्रतिनिधि। सरस्वती विद्या मंदिर सिनीडीह में आचार्य विधान चंद्र झा, गौतम मुखर्जी व आचार्या डॉ. निशा तिवारी के रिटायर होने पर स्नेह मिलन कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व प्राचार्य मदन मोहन मिश्रा, विद्यालय के प्राचार्य रामाकान्त राणा समेत प्रबंधकारिणी सदस्यों ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर आचार्या प्रियंका बागची ने रिटायर शिक्षकों के सेवाकाल की काफी सराहना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...