लखनऊ, मार्च 25 -- साइबर जालसाजों ने दो अलग-अलग मामलों में डिजिटल अरेस्ट कर 1.30 करोड़ रुपये की ठगी कर ली। बिजली विभाग से रिटायर जेई वीरेंद्र सिंह और उनकी पत्नी को ढाई महीने डिजिटल अरेस्ट रखा। मनी लांड्रिंग के केस में जेल भेजने की धमकी दी और 1.18 करोड़ रुपये ठग लिए। वीरेंद्र गुड़ंबा के कंचना विहारी मार्ग पर अवध एन्क्लेव में रहते हैं। वहीं, आईआईटी दिल्ली में डिजाइन विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. सौरभ तिवारी के वृद्ध माता-पिता को तीन दिन तक व्हाट्सऐप वीडियो कॉल पर डिजिटल अरेस्ट रख टेरर फंडिंग में जेल भेजने की धमकी देकर 12.90 लाख रुपये ठग लिए। प्रोफेसर के माता-पिता इंदिरानगर सी ब्लॉक में रहते हैं। साइबर थाने में दोनों मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इंस्पेक्टर साइबर क्राइम थाना ब्रजेश कुमार यादव के मुताबिक रिटायर 71 वर्ष के जेई ने तहरीर में बताया कि 15 ...