लखनऊ, जून 24 -- - कहीं जालसाज ने यूपीआई के माध्यम से रुपये निकाले तो कहीं योनो एप की मदद से ठगी की - साइबर ठगी के सभी मामले पीजीआई, पारा व विकासनगर के, साइबर क्राइम सेल की मदद लेगी लखनऊ,संवाददाता।

साइबर जालसाजों द्वारा ठगी साइबर जालसाजों ने रिटायर जज समेत तीन के खातों से 14.92 लाख रुपये पार कर दिए। कहीं जालसाज ने यूपीआई के माध्यम से रुपये निकाले तो कहीं योनो एप की मदद से ठगी की। साइबर ठगी के यह मामले पीजीआई, पारा व विकासनगर के हैं। पुलिस तीनों मामलों को दर्ज कर साइबर क्राइम सेल की मदद से जांच कर रही है।

रिटायर जज की शिकायत पीजीआई के साउथ सिटी निवासी रिटायर जिला जज जयप्रकाश नारायण का खाता एसबीआई में है। उन्होंने बताया कि साइबर जालसाज ने योनो एप से दूसरी एप में रुपये ट्रांसफर किए। उससे पहले जालसाज ने पीपीएफ खाते से दस लाख बचत खाते में लिए...