लखनऊ, मार्च 14 -- साइबर जालसाजों ने सरकारी विभाग से रिटायर पूरनराम टमटा को व्हाट्सएप कॉल कर मनी लांड्रिंग केस में जेल भेजने की धमकी दी। जांच के नाम पर बैंक खातों की जानकारी ली। 11 दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखा और 16 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित की तहरीर पर साइबर थाना पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर साइबर क्राइम थाना सुनील कुमार सिंह के मुताबिक पीड़ित पूरनराम टमटा पारा, सदरौना स्थित इंडिया ग्रीन सिटी के रहने वाले हैं। वह सरकारी विभाग से सेवानिवृत्त हैं। 27 फरवरी को उनके पास एक फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि वह इंस्पेक्टर रंजीत यादव बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब आपसे ईडी के अधिकारी अधिकारी प्रेम कुमार गौतम बात करेंगे। कथित प्रेम कुमार गौतम से बात हुई। प्रेम कुमार गौतम ने पूरनराम टम्टा और उनकी पत्नी के नाम पते...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.