वाराणसी, अप्रैल 15 -- चौबेपुर। राजवारी गांव निवासी 89 वर्षीय रिटायर कर्नल शमशेर बहादुर सिंह का मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे पैतृक आवास पर निधन हो गया। उन्होंने चीन और पाकिस्तान संग युद्ध में दुश्मनों के दांत खट्टे किए थे। उनकी वीरता एवं साहस को याद कर लोग बिलख पड़े। दाह संस्कार कैथी गंगा घाट पर किया गया। मुखाग्नि उनके छोटे पुत्र पूर्व जिला पंचायत सदस्य इंद्रसेन सिंह ने दी। यह भी पढ़ें- सेना से रिटायर्ड बिनय सिंह बने विधायक प्रतिनिधि

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...