लखनऊ, जुलाई 13 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता यह भी पढ़ें- रिटायर एआरटीओ के विरुद्ध ईडी भी शुरू कर सकती है जांच सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने आय से अधिक संपत्ति के गंभीर आरोपों से घिरे रिटायर एआरटीओ ललित कुमार के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत काफी तेज कार्रवाई की है। छापेमारी में 35 करोड़ रुपये की संपत्ति सामने आने के बाद सोमवार को आरोपी ललित कुमार को विजिलेंस मुख्यालय में तलब कर पूछताछ की गई। बरामद सोने-चांदी व नकदी को लेकर वह कोई दस्तावेज और संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके। विजिलेंस ने ललित कुमार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया。छापेमारी की जानकारी विजिलेंस ने भ्रष्टाचार के मामले में रिटायर एआरटीओ ललित कुमार के घर मंगलवार से बुधवार के बीच छापेमारी में 35 करोड़ की संपत्ति का पता लगा...