बदायूं, जनवरी 5 -- बदायूं। रेलवे से सेवानिवृत्त इंजीनियर की कृषि भूमि में फसल सुरक्षा के लिए लगाए गए बांस के डंडे उखाड़कर फेंकने, हत्या की धमकी देने और बार-बार नुकसान पहुंचाने के मामले में चार नामजद व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बरेली जिले के लाल फाटक काधरपुर रोड के रहने वाले विश्वनाथ सिंह पुत्र स्व. कृष्णपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि मूसाझाग थाना क्षेत्र के सराय पिपरिया गांव में उनकी कुल 25 बीघा कृषि भूमि में से 10 बीघा भूमि का विवाद अपर आयुक्त तृतीय बरेली में विचाराधीन होने के कारण खाली रखी गई थी। बाकी 15 बीघा में उन्होंने फसल की सुरक्षा हेतु 15 बांस के डंडे लगाए। आरोप है कि अनुष्का सिंह, अंकित सिंह उर्फ मनू पुत्र उपेन्द्र सिंह निवासी राजेंद्र नगर, बरेली, मुन्ना सिंह उर्फ मुनेन्द्र पुत्र स्व. राम सिंह, ग्राम सराय प...