धनबाद, मार्च 6 -- रिटायर आर्मी ऑफिसर कर्नल जेके सिंह ने धनबाद के लोगों से अपने पेट्रोल-डीजल के खर्च में कटौती करते हुए जिम्मेदार नागरिक बनने की अपील की है। उन्होंने कहा कि वैश्विक परिस्थितियों के कारण 'स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज', जो खाड़ी देशों से भारत आने वाले तेल का मुख्य मार्ग है, प्रभावित हुआ है। इसके कारण तेल की वैश्विक कीमतों में लगभग 13 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। उन्होंने बताया कि भारत के पास लगभग 25 दिनों का पेट्रोल-डीजल भंडार और 25 दिनों का अतिरिक्त कच्चे तेल का रिजर्व उपलब्ध है। यह भंडार पर्याप्त है, लेकिन यह तभी तक रहेगा जब हम जिम्मेदार नागरिक बनें। कर्नल सिंह ने युवाओं से विशेष संकल्प का आह्वान करते हुए कहा कि 23 मार्च को शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहादत दिवस तक अपने व्यक्तिगत पेट्रोल और डीजल खर्च में कम से कम 23 प्रतिश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.