देहरादून, मई 16 -- देहरादून। दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र में शनिवार को मुख्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा अभ्यर्थियों के लिए एक विशेष व्याख्यान कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम में जय राज ने अभ्यर्थियों को सिविल सेवा सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के महत्वपूर्ण पहलुओं पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने समय प्रबंधन, समसामयिक घटनाओं की समझ, उत्तर लेखन शैली और सकारात्मक सोच के महत्व पर जोर देते हुए युवाओं को निरंतर अध्ययन और अनुशासन अपनाने की सलाह दी।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और परीक्षा रणनीति, व्यक्तित्व विकास व प्रशासनिक सेवाओं में करियर से जुड़े विषयों पर जानकारी प्राप्त की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...