धनबाद, मार्च 18 -- धनबाद। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में आरोपित हाउसिंग कॉलोनी निवासी सेवानिवृत्त अमीन साधु शरण पाठक की अग्रिम जमानत याचिका पर मंगलवार को निगरानी के विशेष न्यायाधीश मनीष की अदालत में सुनवाई हुई। अभियोजन की ओर से निगरानी के विशेष लोक अभियोजक राजीव कुमार उपाध्याय ने केस डायरी अदालत में सौंप दी। अदालत ने केस डायरी अवलोकन के लिए सुनवाई की अगली तारीख 19 मार्च तय की है। इंस्पेक्टर नवीन प्रसाद की शिकायत पर 18 अप्रैल-2022 को प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...