नई दिल्ली, सितम्बर 11 -- असम में नौगांव उपचुनाव कांग्रेस के लिए सिर्फ एक लोकसभा सीट का चुनाव नहीं है, बल्कि प्रद्युत बोरदोलोई के बीजेपी में जाने के बाद अपनी सीट बचाने की बड़ी चुनौती है। 2024 में कांग्रेस के बोरदोलोई ने नौगांव में बीजेपी के सुरेश बोरा को 2.12 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से हराया था और करीब 50.89 फीसदी वोट हासिल किए थे। लेकिन बाद में बोरदोलोई कांग्रेस छोड़कर भाजपा में चले गए और दिसपुर विधानसभा सीट से चुनाव जीत गए। अब 6 अक्टूबर को होने वाला उपचुनाव यह तय करेगा कि बोरदोलोई के जाने के बाद भी कांग्रेस नौगांव को अपने कब्जे में रख पाती है या नहीं। यह भी पढ़ें- बाबा रामदेव अब आयुर्वेदिक हुक्का लेकर आए; योग गुरु ने इसके फायदे भी बताए भाजपा ने नौगांव लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए रिटायर IAS देबाशीष शर्मा को उम्मीदवार घोषित ...