मुंगेर, मई 20 -- असरगंज,निज संवाददाता। असरगंज थानाक्षेत्र के रहमतपुर गांव के पास बुधवार की सुबह शीतला स्थान के बगीचा में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग का पेड़ से लटका शव मिलने पर आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। शव की पहचान रहमतपुर गांव के अवकाश प्राप्त होमगार्ड जवान अनिल सिंह के रूप में हुई। मृतक ने पेड़ के टहनी में गमछी बांधकर आत्महत्या कर लिया। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष विपुल कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक के परिजन ने इस संबंध में किसी पर भी शंका जाहिर नहीं किया। मृतक के पुत्र सौरभ कुमार उर्फ मोनू ने पुलिस को आवेदन देकर शव को पोस्टमार्टम नहीं कराने की बात कही है। आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल पाया है, लेकिन चर्चा है कि, मृतक नशे का आदी था एवं परिवार में घरेलू विवाद चल रहा था। ...