बक्सर, अप्रैल 10 -- पेज तीन के लिए ---- बक्सर। शहर के पांडेयपट्टी में रिटायर्ड सीओ के दरवाजे से एक बाइक चुरा ली गई। बाइक सदर पीएचसी में कार्यरत लिपिक की थी, जिसने इस संबंध में टाउन थाना में मुकदमा दर्ज कराया है। सदर पीएचसी में कार्यरत लिपिक कुंदन झा ने टाउन थाना की पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि वे पांडेयपट्टी रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित रिटायर्ड सीओ के मकान में किराये पर रहते हैं। शुक्रवार को भी उन्होंने बाइक मकान के आगे खड़ी की थी। कुछ देर बाद लौटे तो देखा कि बाइक अपनी जगह से गायब है। काफी खोजबीन के बावजूद बाइक का कुछ पता नहीं चल पाया। इसके बाद उन्होंने टाउन थाना में बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज करा दिया। (बक्सर से बासुकीनाथ पांडेय)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.