पीलीभीत, दिसम्बर 21 -- पूरनपुर(पीलीभीत), संवाददाता। पीलीभीत के पूरनपुर में शनिवार को सीआईएसएफ के रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर के घर पर गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई जबकि एसआई की पत्नी भी गोली लगने से घायल हुई है। मृतक के पिता ने प्रेम प्रसंग के चलते बेटे की गोली मारकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिटायर्ड एसआई व उसकी पत्नी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। सूचना पर एएसपी ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पीलीभीत के न्यूरिया थाने के टोडरपुर गांव का सुखदेव सिंह पूरनपुर से सटे ग्राम पंचायत नरायनपुर में रिटायर्ड एसआई पूरन सिंह के घर में आईलेट्स सेंटर चलाता था। डेढ़ साल पहले आईलेट्स सेंटर बंद हो गया था। सुखदेव सिंह का पूरन सिंह के घर पर पहले से आना-जाना था। सुखदेव सिंह शनिवार सुबह साढ़े नौ बजे अपने घर...