देहरादून, जून 8 -- भारत सरकार में जनगणना संचालन के संयुक्त निदेशक पद से रिटायर अफसर की फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनाकर जालसाजों ने उनकी कीमती जमीन का एक हिस्सा बेच दिया। जमीन राजपुर रोड पर है। शिकायत पर राजपुर थाना पुलिस ने रविवार को जालसाजों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राजपुर थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि राजपुर रोड निवासी बलवंत सिंह (सेवानिवृत्त संयुक्त जनगणना निदेशक, भारत सरकार) ने तहरीर दी। बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके नाम और फर्जी हस्ताक्षरों का इस्तेमाल करते हुए एक जाली पावर ऑफ अटॉर्नी तैयार कर ली। इसके आधार पर उनकी ढाक पट्टी जमीन का एक हिस्सा फर्जीवाड़े कर बेच दिया। आटर्नी के आधार पर उसकी रजिस्ट्री भी करा दी। जब पीड़ित बलवंत सिंह को अपनी जमीन पर हुए इस फर्जीवाड़े की भनक लगी तो उन्होंने तुरंत फर्जी...