देवघर, मई 15 -- देवघर, प्रतिनिधि नगर थाना क्षेत्र के विलियम्स टाउन निवासी एक सेवानिवृत्त शिक्षिका से जमीन दिलाने के नाम पर 20 लाख रुपए की ठगी कर ली गई है। मामले में पीड़िता ने थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। विलियम्स टाउन अंतर्गत पारिजात हाउस निवासी 63 वर्षीय कुमारी निर्मला और उनके पति दोनों सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। पीड़िता ने बताया है कि सेवानिवृत्ति के बाद वहलोग जमीन खरीदना चाहते थे। उसी दौरान परिचित शंकर सिंह उर्फ सरोज कुमार ने बिहार के जमुई जिला निवासी लाल किशोर यादव उर्फ लालो यादव से मुलाकात कराई। दोनों आरोपितों ने चकाई क्षेत्र में डेढ़ एकड़ जमीन दिखाते हुए लाल किशोर यादव की संपत्ति बता बेचने की बात कही। यह भी पढ़ें- चहारदीवारी तोड़ने का लगाया आरोप जमीन पसंद आने के बाद दोनों लगातार देवघर अवस्थित घर पहुंचकर जमीन खरीदने का दबाव बनाने ...