मोतिहारी, मार्च 16 -- तुरकौलिया। तुरकौलिया के रिटायर्ड शिक्षक की मौत मामले में नया मोड़ आ गया है। मामले में मृतक रिटायर्ड शिक्षक रामअयोध्या प्रसाद के पुत्र राजा बाबू ने थाना मे लिखित आवेदन देकर कहा है कि उनके पिता की मौत बीमारी से हुई है। उन्होंने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। जिसके कारण पुलिस शव का पोस्टमार्टम नहीं करा पायी। वे जग सिंह कुशवाहा कन्या बालिका उच्च विद्यालय से सेवानिवृत्त शिक्षक थे। बताया जाता है कि वे लंबे समय तक इसी विद्यालय में पढ़ाते रहे और वहीं से रिटायर हुए थे। रिटायरमेंट के बाद हाई स्कूल के सामने मकान बनवाया था। और परिवार के साथ वहीं रह रहे थे। जिनकी मृत्यु रविवार की देर शाम मे हुई थी। रात मे परिजन पड़ोसी पर झगड़ा झंझट करने का आरोप लगा रहे थे। जिसके कारण मृत्यु की बात कही जा रही थी। इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के...