देवघर, मई 11 -- देवघर, प्रतिनिधि। नगर के बिलासी टाउन अवस्थित रिटायर्ड वायुसेना कर्मी सूर्य शेखर के घर लाखों की चोरी मामले में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। जिक्र है कि 20 अप्रैल 2026 को सूर्य अपनी पत्नी के साथ दिल्ली गए थे। करीब 19 दिनों बाद जब 9 मई को वापस लौटे तो घर का सामान बिखरा पड़ा था और आलमारियों के ताले टूटे थे। घर के अंदर का हाल देख होश उड़ गए। यह भी पढ़ें- बंद घर में लाखों की चोरी, पड़ोसियों पर शकचोरी की घटनाएँ पड़ोसियों से पूछताछ करते हुए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले। फुटेज में 22 अप्रैल की रात करीब एक बजे दो संदिग्ध घर के मुख्य गेट से अंदर प्रवेश करते व करीब तीन बजे बाहर निकलते नजर आए। बताया जा रहा है कि दोनों अपने साथ डीबीआर भी ले गए, ताकि चोरी की घटना से जुड़े साक्ष्य मिटाए जा सके। उल्लेख किया गया है कि 23 अप्रैल ...