कौशाम्बी, जून 26 -- मंझनपुर, संवाददाता। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के सैंता निवासी 70 वर्षीय केशन लाल रिटायर्ड रेल कर्मचारी थे। मंगलवार की सुबह वह रोज की तरह मॉर्निंग वॉक करने के लिए घर से निकले थे। गांव स्थित विद्युत उपकेंद्र के समीप टहलते समय पीछे से आए तेज रफ़्तार बाइक सवार ने उनको जोरदार टक्कर मार दी थी।उसी रोज प्रयागराज के निजी अस्पताल में उनकी मौत हो गई थी। मृतक के बेटे राजेंद्र कुमार की तहरीर पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपी चालक की बाइक समेत तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...