जौनपुर, अप्रैल 26 -- जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के अहमदपुर गांव निवासी रिटायर्ड रेलवे कर्मी से करीब तीन लाख रुपये की साइबर ठगी हुई है। ठग ने ओटीपी के जरिए उनके खाते से तीन लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने मामले में साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है। ओमप्रकाश विश्वकर्मा का खाता यूनियन बैंक की सिविल लाइन्स शाखा में है। बताया कि 16 अप्रैल से 18 अप्रैल के बीच साइबर अपराधी ने दो किस्तों में उनके खाते से तीन लाख रुपये निकाल लिए। भुक्तभोगी का कहना है कि वह मोबाइल से लेन-देन के लिए किसी ऐप का उपयोग नहीं करते हैं। बैंक में एफडी कराने के दौरान कर्मचारियों ने जमा राशि को बिना उनकी अनुमति इंश्योरेंस प्लान में निवेश कर दिया। यह भी पढ़ें- साइबर ठग ने रिटायर्ड रेलवेकर्मी से तीन लाख रुपये हड़पे इसकी शिकायत करने के बाद 16 अप्रैल की शाम एक व्यक्ति का...