चंदौली, फरवरी 17 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र भोगवार गांव स्थित रिटायर्ड रेलकर्मी के किराए के मकान को बीते सोमवार की देर रात चोरों ने निशाना बनाया। रिटायर्ड रेलकर्मी परिवार सहित बिहार गांव गए थे। पीड़ित के अनुसार नगदी सहित दो लाख की आभूषण चोरी हुई है। पुलिस मौका मुआयना कर मामले की छानबीन करने में जुटी है। बिहार रोहतास जिले के नटवार थाना क्षेत्र के सरांव टोला गांव निवासी जगदीश सिंह पीडीडीयू रेलवे में सहायक दूर संचार अभियंता के पद पर कार्यरत रहे। वह परिवार की सहित यूरोपियन कॉलोनी में रहते थे। बीते दिनों रिटायर्ड होने बाद भोगवार गांव स्थित यूपीपी में तैनात महिला सिपाही के मकान में किराए पर रहते है। बीते दिनों वह तेरहवीं में शामिल होने के लिए गांव गए थे। बीते सोमवार की देर रात चोरों ने रिटायर्ड रेलकर्मी के भुतल स्थित क...