सहरसा, जून 1 -- सत्तर कटैया। सहरसा - सुपौल रेल मार्ग पर पंचगछिया रेलवे स्टेशन राय पोखर ढाला से दक्षिण ट्रेन से कटकर सेवानिवृत रेल कर्मचारी रामोतार राय(68 वर्ष) की मौत हो गईं। बताया जाता है कि सत्तर राय टोला निवासी रामोतार राय हर दिनों की भांति सुबह में घूमने गया था। सुबह पांच बजे के आसपास सहरसा से सुपौल की तरफ जा रही पेसेंजर ट्रेन के चपेट में आ गया। जिस समय यह घटना घटी वह रेलवे लाइन पार कर रहा था। उनके इस तरह निधन की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर भीड़ जुट गई। मौत की खबर सुनकर से परिवार में मातमी सन्नाटा छा गया। यह भी पढ़ें- रिटायर्ड रेलकर्मी की ट्रेन से कटकर मौत रेल पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही थी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...