काशीपुर, मार्च 14 -- जसपुर। स्कूटी सवार सेवानिवृत्त चीनी मिल कर्मी की दुर्घटना में मौत के बाद मृतक के शिक्षक पुत्र ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। ग्राम राजपुर निवासी शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अमित त्यागी कहा कि बीते 8 मार्च को उसके पिता रामराज त्यागी घर के पास ही लगने वाले बाजार से सामान लेकर स्कूटी से घर आ रहे थे। तभी तेज रफ्तार कार के चालक ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बताया कि उनके पिता चीनी मिल नादेही से सेवानिवृत्त थे। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...