बदायूं, अगस्त 31 -- बदायूं। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद बृज प्रांत का वार्षिक अधिवेशन रविवार के लिये शिवदेवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में धूमधाम से संपन्न हुआ। इस दौरान पूर्व सैनिकों की समस्यायें सुनी गईं एवं उनका निस्तारण भी किया गया। सम्मेलन में संगठन की मजबूती पर विशेष जोर दिया गया। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद बृज प्रांत के वार्षिक अधिवेशन की शुरुआत आयोजन समिति अध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष मनोज कुमार पाठक ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित की। मुख्य अतिथि पूर्व सैनिक सेवा परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष ब्रिगेडियर डॉ. भुवनेश चौधरी ने संबोधन की शुरुआत में सभी महानुभावों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने संगठन की मजबूती पर जोर दिया। इसी बीच उन्होंने कहा कि हम लोग पद से भले ही रिटायर हो गये हैं, लेकिन देश के लिये हमेशा सम...