हमीरपुर, अप्रैल 30 -- हमीरपुर, संवाददाता। नक्शा दुरुस्तीकरण के नाम पर सेवानिवृत्त फौजी से डेढ़ लाख रुपए रिश्वत मांगने वाले चकबंदी न्यायालय के पेशकार को बांदा से आई एंटी करप्शन की टीम ने कार्यालय के अंदर से दबोच लिया। आरोपी के विरुद्ध सदर कोतवाली में भृष्टाचार निरोधक एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोपी को कल बांदा कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा जाएगा।हरियाणा के फतेहाबाद निवासी सेवानिवृत्त फौजी धर्मवीर सिंह ने करीब एक साल पूर्व सरीला तहसील के कुपरा गांव में करीब साढ़े 13 बीघा जमीन खरीदी थी। जिसका नक्शा दुरुस्त कराने को लेकर उन्होंने चकबंदी न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था। छह माह से धर्मवीर बराबर चकबंदी न्यायालय के चक्कर लगा रहे थे। धर्मवीर ने बताया कि उन्हें इस काम को कराने को लेकर विभाग के पेशकार अल्ताफ अली ने डेढ़ लाख रुपए की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.