रुडकी, फरवरी 2 -- क्षेत्र के ग्राम खेडाजट में एक रिटायर्ड फौजी के साथ जमीन के नाम पर 8 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने चार लोगों पर साजिश रचने और अब जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खेडाजट निवासी मदन सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने 39 वर्ष डिफेन्स में नौकरी की है और वह वरिष्ठ नागरिक हैं। आरोप है कि गांव के ही गुलजार, सुरेन्द्र, सोहनवीर व ब्रजपाल ने एक साजिश के तहत उन्हें विश्वास में लिया। गुलजार और सुरेन्द्र ने अपनी 2 बीघा खाम भूमि का सौदा उनसे किया और 17 अक्तूबर 2025 को उनसे 8 लाख रुपये ले लिए। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने यह जानते हुए कि उनके खाते में उक्त भूमि नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.