फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 3 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। रिटायर्ड फौजी के बेटे की संदिग्ध हालातों में मौत हो गयी। शुक्रवार की रात वह घर के कमरे में सोया था। सुबह को जब नहीं उठा तो जकड़ा मिला। घटना से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नही हुआ है। बिसरा सुरक्षित कर लिया गया है। कादरीगेट थाने के मसेनी चौराहे के पास पांचालघाट रोड के नजदीक रिटायर्ड फौजी ध्रुव कुमार सिंह का मकान है। उनका 25 वर्षीय बेटा नितिन शुक्रवार की रात दस बजे अपने घर पहुंचा और ऊ पर कमरे में सोने के लिए चला गया। शनिवार की सुबह 5:30 बजे मां जब बेटे को कमरे में देखने गयी तो उसके हाथ पैर जकड़े हुए थे। जब उन्होंने उसे आवाज दी तो वह नहीं उठा। इस पर उन्होंने अपने देवर जगतवीर को जानकारी दी। वह मौके पर पहुंचे।नितिन की हालत गंभीर देखते हुये उसे सेना के...