मुजफ्फरपुर, अगस्त 10 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता पूसा कृषि कॉलेज के रिटायर्ड प्रोफेसर डॉ. मुकेश कुमार को न्याय मांगने की कीमत जान देकर चुकानी पड़ी। साइबर थाने एफआईआर कराने गए डॉ. मुकेश की वहीं हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई थी। साइबर ठगों ने उनका खाता हैक कर 25 लाख रुपये उड़ा लिए थे। उनके देहांत के बाद इंजीनियर पुत्र अतिन्द्र कुमार न्याय के लिए आरबीआई तक पहुंचे, लेकिन रुपये वापसी की उम्मीद नहीं जगी।

अब पुत्र अतिन्द्र कुमार ने हाइकोर्ट में याचिका दाखिल करने की तैयारी की है। मौत के 9 महीने बाद भी केस एफआईआर से आगे नहीं बढ़ा है। अब तक शातिरों का पुलिस को न तो सुराग मिला और न पीड़ित को ठगी की रकम वापस मिली है।

नया टोला निवासी डॉ. मुकेश कुमार को बीते साल 22 अक्टूबर को व्हाट्सएप पर मैसेज आया। सामने वाले ने खुद को बैंक अधिकारी बता केवाईसी अप...