चंदौली, मार्च 31 -- चंदौली। सदर विकास खंड के पैतुवा कंपोजिट विद्यालय में सोमवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य राम प्यारे प्रसाद 15 वर्षों की सराहनीय सेवा के बाद सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया। मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी ने राम प्यारे प्रसाद को अंगवस्त्र और माल्यार्पण कर सम्मानित किया। इस दौरान कई छात्र-छात्राओं की आंखें नम हो गईं थी। इस दौरान प्रधानाध्यापक पंकज तिवारी, मिथिलेश सिंह, अनिल कुमार, देवेश सिंह, रेणुका चौहान, सुधा त्रिपाठी, अनुराधा मौर्य मौजूद रहे। संचालन सुरेश अकेला, समापन हलधर प्रसाद ने किया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.