मुजफ्फर नगर, फरवरी 11 -- रिटायर्ड दरोगा सहित पांच आरोपियों के खिलाफ दहेज मांगने व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। विवाहिता के प्रार्थना पत्र पर एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर शहर कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू की है। रामलीला टील्ला निवासी विवाहिता मीनाक्षी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि परिजनों ने लगभग 40 लाख रुपये खर्च कर उसकी शादी शहर कोतवाली के एकता विहार निवासी पुलिस के रिटायर्ड दरोगा यशपाल सिंह के बेटे अमित के साथ की थी। इसके बाद भी ससुराल वाले बाइक की मांग करते हुए परेशान करते थे। शिकायत करने पर उससे सास -ससुर उसकी सुनते नहीं थे। आरोप है कि ससुर उसे शस्त्र दिखाकर धमकाते थे। उत्पीड़न का जिक्र करने पर उसे व उसके भाई को मारने की धमकी देते थे। उत्पीड़न सहते हुए भी उसने अपने परिजनों से बाइक खरीदवा कर ससुराल वालों को दी। इसके बाद भी उत्पीड़न ज...