मुरादाबाद, जून 28 -- मुरादाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। मझोला थाना क्षेत्र में दिल्ली रोड पर बुद्धविहार मोड़ के पास बीत एक जून की रात दरोगा के बेटे नारियल कारोबारी पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने रविवार तड़के 25 हजार के इनामी आरोपी अंकित यदुवंशी को पैर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पैर में गोली लगने के कारण उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के पास से तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की गई है। इससे पहले इसी मामले में पुलिस ने एक आरोपी मनीष को भी मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। मुकदमे में चार और नामजद आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है। यह भी पढ़ें- रिटायर्ड दरोगा के बेटे को गोली मारने का इनामी मुठभेड़ में गिरफ्तार एसपी सिटी कुमार रणविज सिंह ने बताया कि सिविल लाइंस के मऊ कांशीराम नगर निवासी पीएसी के रिटायर्ड दरोगा धनीराम ने मझो...